पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से ऋण लेकर बढ़ाएं रोजगार : नीरा

बैंक से ऋण लेकर बढ़ाएं रोजगार : नीरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ऋण वितरण शिविर

भास्करन्यूज | कोडरमा

झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से शनिवार को जिला स्तरीय ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कुल 4 शाखाओं की ओर से 28 लाभुकों के बीच 87 लाख के ऋण परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें केसीसी, पीएनईजीपी, ऑटो वाहन ऋण, व्यवसायिक ऋण शामिल थे।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, क्षेत्रिय प्रबंधक अभय कुमार ने ऋण पासबुक का वितरण किया। मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि ऋण से रोजगार बढ़ाए और समय पर ऋण चुकता भी करे।

उन्होंने एनआरएलएम के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बैंक से ऋण लेकर व्यवसाय करने पर जोर दिया। वहीं क्षेत्रिय प्रबंधक ने कहा कि निकट भविष्य में तीन और मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रिय अधिकारी डीके सिंह ने किया। मौके पर कोडरमा शाखा प्रबंधक आनंद कुमार केशरी, परसाबाद शाखा प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद, खुंटा शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, बरियारडीह शाखा प्रबंधक हीरालाल के अलावा प्रमोद कुमार चौधरी सहित दर्जनों बैंक ग्राहक मौजूद थे।