सेविका सहायिका संघ की बैठक आज
कोडरमा | झारखंडराज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की सामान्य बैठक रविवार को मध्य विद्यालय में होगी। बैठक में जिला सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम की तैयारी, आंगनबाड़ी के निजीकरण के खिलाफ 26 फरवरी को देशव्यापी विरोध कार्यक्रम की तैयारी एवं बकाया मानदेय, रेडी टू ईट पैकेट का बकाया वाहन किराया तथा अनुसूचित जाति, जनजाति केंद्रों का वर्ष 2011 का बकाया राशि एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के अलावा संघ के राज्य समन्वयक संजय पासवान भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष मीरा देवी सचिव पूर्णिमा राय ने दी।