पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकृष्ण सदन बना क्विज का विजेता

रामकृष्ण सदन बना क्विज का विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | पीवीएसएसडीएवी पब्लिक स्कूल में वर्ग 6-8 के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। रामकृष्ण सदन कुल 82 अंक प्राप्त कर विजेता बना। सदन में सदनाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सत्यम, प्रियांशा प्रिया, अभिनव शामिल थे। वहीं 81 अंक लाकर उप विजेता रहा सदानंद सदन में सदनाध्यक्ष कुमार सतीश सिंह, विनायक, राजकिरण, अंकित शामिल थे। जूनियर वर्ग में 2-5 क्लास के बच्चों के बीच कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम संस्कृति सचान, द्वितीय शुभांगी सिंह एवं तृतीय स्थान अर्पिता वर्णवाल जाह्नवी श्रीवास्तव हासिल किया। मौके पर क्विज मास्टर दिनेश दुबे, विनेश साहू, बलराम मिश्रा विषय विशेषज्ञ अखिलेश सचान, सुजीत राणा, उप प्राचार्य पी.के चक्रवर्ती सहित शिक्षक-शिक्षकेतर मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में रामानंद पांडेय पंकज सिन्हा थे। मंच संचालन आलोक चक्रवर्ती ने किया। प्राचार्य ओपी यादव ने विजयी छात्रों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।