पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवहार न्यायालय में सेवानिवृत्ति पर न्यायालयकर्मी को दी गई विदाई

व्यवहार न्यायालय में सेवानिवृत्ति पर न्यायालयकर्मी को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यवहार न्यायालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर न्यायमंडल के दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों नरेश प्रसाद और मोहन प्रसाद मेहता को विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने कहा की सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जिससे हर सरकारी सेवक को गुजरना पड़ता है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय अधीक्षक लाला राजकुमार प्रसाद सिन्हा ने दोनों कर्मचारियों को एक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार कर्मचारी के रूप में उनकी सेवा की सराहना की। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश प्रसाद एवं मोहन प्रसाद मेहता ने कहा कि कोडरमा न्यायमंडल ने जो सम्मान दिया है उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर जिला जज प्रथम अरुण कुमार सिंह, सीजेएम रामजीत यादव, एसीजेएम राजीव आनन्द, एसडीजेएम आलोक कुमार, न्यायाधीश प्रभारी, अरविंद कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, कुसुम कुमारी, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार आर्य सहित सभी न्यायालयकर्मी मौजूद थे।