पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान दल का स्वागत

अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान दल का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | अमरशहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान दल पटना से चलकर शनिवार को कोडरमा पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने जगह-जगह अभियान का भव्य स्वागत किया। जगदेव प्रसाद स्मारिका के प्रबंध संपादक शोषित समाज दल के वरिष्ठ नेता डॉ. संत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य व्यवहार न्यायालय उच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों आदिवासियों को प्रतिनिधित्व देने, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा को संघ लोक सेवा आयोग को सुपुर्द करने तथा अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत र| से सम्मानित करने जैसे मांगे शामिल है। इसे लेकर वे 8 फरवरी को डोमचांच, गिरिडीह, हजारीबाग होते हुए झारखंड के प्रत्येक जिले में जाएंगे। मौके पर रामानुज सिंह, रामप्रकाश पासवान, उषा देवी, मनोज दांगी, रवि वर्मा, राजेंद्र वर्मा, महावीर वर्मा, ललन, विजय आदि मौजूद थे।