पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्माकुमारी संस्थान में मनी शिवरात्रि

ब्रह्माकुमारी संस्थान में मनी शिवरात्रि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच | प्रखंडके दुरोडीह में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से महाशिवरात्रि पर्व को परमात्मा शिव का अवतरण के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव झंडोत्तोलन से किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी बाबूलाल दास ने क्रोध, अहंकार, लोभ जैसी बीमारी को छोड़ने का संदेश दिया।

कोडरमा सेवा केंद्र की संचालिका अनिता बहन ने कहा कि महाशिवरात्रि कृष्ण पक्ष चतुर्थदशी की रात्रि को मनाया जाता है, जो ज्ञान रूपी अंधेरा का प्रतीक है। इस अज्ञात काल में ही सारे मानव जाति दुखी, अशांत एवं पापाचार कर्मों से घिर जाते है। तब स्वयं सृष्टि के रचेता शिव का दिव्य अवतरण होता है, और ज्ञान-प्रकाश देकर मानव धर्मों को अज्ञान अंधेरा से रक्षा करते है। मौके पर मीना कुमारी, ललिता, प्रमिला, संतोषी, पुतुल, रेखा, जागेश्वर, राजू, पिंटू, उपेंद्र सहित दर्जनों महिला, पुरुष शामिल थे।