पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा |शांतिपूर्वकसंपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

परीक्षा |शांतिपूर्वकसंपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय की वर्ग छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। जिनमें छह प्रखंडों के कुल 2178 छात्र-छात्राओं में 1991 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि 187 छात्र-छात्राए अनुपस्थित रहा। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में मरकच्चो के 378 में 38 सतगांवा के 186 में 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उच्च विद्यालय कोडरमा में डोमचांच के 327 परीक्षार्थियों में 290 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 37 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहा। इसी तरह सीडी बालिका उच्च विद्यालय में कोडरमा प्रखंड के 629 छात्र-छात्राओं में 590 छात्र-छात्राएं शामिल हुआ, जबकि 39 अनुपस्थित रहा। वहीं सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय में 658 परीक्षार्थी में 612 परीक्षार्थी शामिल हुआ, जबकि 46 अनुपस्थित रहा। जिसमें चंदवारा के 282 में 23 तथा जयनगर के 376 में 23 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहा। इस दौरान परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय कोडरमा में डीईओ सुशील कुमार राय, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय में बीईईओ पीतांबर राय तथा सीडी बालिका उच्च विद्यालय में नवोदय विद्यालय की प्राचार्या स्वास्तिका कुंद ने निरीक्षण किया। डीईओ राय ने कहा कि चारों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।