- Hindi News
- मनोज बने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ के अध्यक्ष
मनोज बने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ के अध्यक्ष
कोडरमा | जिलेके प्लस टू शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक सीएच प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में हुई। बैठक में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ का गठन किया गया। इसमें मनोज कुमार अध्यक्ष, राजू प्रजापति उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिन्हा सचिव, सुरेश कुमार रजक कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार उप सचिव श्वेता कुमारी को प्रवक्ता मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक का संचालन अनंत कुमार मिश्र धनंजय उपाध्याय ने किया। चयनित पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का निर्माण प्लस टू शिक्षकों की समस्या का समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।