सड़क निर्माण शुरू करने की मांग
कोडरमा | नगरपर्षद अंतर्गत मडुआटांड़ मोरियावां के ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को चालू करवाने की मांग की है। वार्ड पार्षद दिलीप शर्मा, सुनील कुमार यादव, रामदेव यादव, सूरज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि वीर कुंवर सिंह चौक से मडुआटांडं तक बन रहे सड़क का कार्य विधायक ने बंद करवा दिया है। इससे मडुआटांड़ मोरियावां की जनता को आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। आवेदन में उपायुक्त से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाने की मांग की गई है।