पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवीसी की करनी और कथनी में फर्क : अमित

डीवीसी की करनी और कथनी में फर्क : अमित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांझेडीह पावर प्लांट के विस्थापितों को डीवीसी की ओर से मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है। यह बात पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि डीवीसी आरआर पॉलिसी लागू कर रही है, परन्तु विस्थापितों के साथ किए गए वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि आज कोडरमा जिले में 50 सालों से डीवीसी है, परन्तु डीवीसी की करनी और कथनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को डीवीसी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कई सुविधा मुहैया कराने की बात की गई थी, परन्तु आज डीवीसी विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि डीवीसी विस्थापितों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर एसपौंड की जमीन पर कब्जा करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए पेड़-पौधे लगाने की बात कही गई थी, परन्तु आज तक प्रदूषण रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरआर पॉलिसी के तहत सभी नियमों को लागू नहीं किया गया तो भाजपा डीवीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, मुखिया गणपत यादव, रामदेव यादव, इंद्रदेव राम, विजय पंडित, सुधीर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।