कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान पर चर्चा
जयनगर | सदस्यताअभियान के लिए गुरुवार को हिरोडीह में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान प्रत्येक बूथों पर कम से कम 25 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया जाएगा। जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में कोडरमा जिले में 20-25 हजार सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक की दौरान बरकट्ठा विधायक प्रो. जानकी यादव को भाजपा में शामिल होने की निंदा करते हुए कहा कि विधायक अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में शामिल हुए है और यहां की जनता को अपमानित करने का काम किया है। बैठक का संचालन अनिल यादव ने किया। मौके पर मुख्तार अंसारी, अमरदीप शर्मा, शहजाद खान, शहाबुद्दीन अंसारी, अशोक शर्मा, मिसवाद्दीन खान, राजू दास, महादेव यादव, विनोद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।