- Hindi News
- मेधा सूची के आधार पर 13 उम्मीदवारों का अनुसेवक पद पर चयन
मेधा सूची के आधार पर 13 उम्मीदवारों का अनुसेवक पद पर चयन
कोडरमा | जिलेमें अनुसेवक के पद पर बहाली के लिए पूर्व में बनी मेधा सूची के आधार पर बुधवार को 13 लोगों का चयन समाहरणालय संवर्ग के तरह विभिन्न विभागों के लिए की गई है। इसे लेकर उपायुक्त के. रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई स्थापना समिति की बैठक में मेधा सूची के आधार पर विभिन्न कोटि के उम्मीदवारों का चयन अनुसेवक पद के लिए किए जाने का अनुमोदन किया गया। जिन उम्मीदवारों को चयन किया गया है। उनमें सात का चयन अनारक्षित कोटे से, एक का पिछड़ा कोटे से, दो का अत्यंत पिछड़ा, दो को अनुसूचित जाति एक का अनुसूचित जनजाति कोटे से आरक्षण के रोस्टर के अनुसार की गई है।