थाना परिसर में हुआ प्रेमी युगल का निकाह
डोमचांच | थानान्तर्गतग्राम नावाडीह से बुधवार की शाम से फरार प्रेमी युगल गुरुवार को कोडरमा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी बाद में थाना परिसर में ही परिजनों के आपसी समझौते के तहत गजाला परवीन का निकाह अरबाज अंसारी के साथ मौलाना अकील अहमद मुजाहिरी की देखरेख में कराई गई। मौके पर मो. मकबूल, मो. अयूब, मुख्तार खान, फकरुद्दीन, असगर अली आदि मौजूद थे।