भाकपा अंचल कमेटी का सम्मेलन आज
कोडरमा | भाकपाकोडरमा अंचल कमेटी का सम्मेलन लरियाडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को आहूत की गई है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री का. महादेव राम, सौदागर सिंह, महेश सिंह झारखंड राज्य महिला समाज के राज्य अध्यक्ष सोनिया देवी होंगी। यह जानकारी देते हुए अंचल मंत्री प्रकाश राम ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में तीन वर्षों का कार्य रिपोर्ट राजनीतिक, सांगठनिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।