पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों की दिनचर्या में शामिल है जाम झेलना

लोगों की दिनचर्या में शामिल है जाम झेलना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें जाम की समस्या से निपटना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। झंडा चौक से लेकर स्टेशन रोड महाराणा प्रताप चौक तक मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या आज भी बनी है। जहां-तहां वाहनों के पड़ाव, सड़क पर सब्जी बाजार, सड़क पर लगने वाले ठेले, पार्किग स्थल का अभाव इसकी एक बड़ी वजह बनी है। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए ट्रैफिक निरीक्षक सहित कुल पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। बावजूद इसके इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।

सीओथानेदार से पूछिए : कार्यपालक पदाधिकारी

इससंबंध में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र जैसल से बात करने पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के लिए अंचलाधिकारी थानेदार से पूछिए। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि नगर पर्षद की ओर से वेंडिंग जोन कहां बनाया गया है तो उन्होंने बताया कि अब तक वेंडिंग जोन का निर्धारण नहीं किया गया है। 19 फरवरी को वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें जगह का निर्धारण किया जाएगा। सड़कों पर लगने वाले सब्जी बाजार के संबंध में उन्होंने बताया कि नगर पर्षद की ओर से खुदरा सब्जी विक्रेताओं के लिए अशोका होटल के समीप जगह निर्धारित की गई है। बावजूद सड़क पर बाजार लगता है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेवार है।