पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी सहित आठ पदाधिकारियों के खिलाफ परिवाद पत्र दायर

डीसी सहित आठ पदाधिकारियों के खिलाफ परिवाद पत्र दायर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदखरनिवासी नीलम वर्णवाल ने उपायुक्त के.रवि कुमार सहित एसडीओ लियाकत अली, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, सीओ अतुल कुमार, डीवीसी के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह और सहायक अभियंता इशफाक अंसारी और थाना प्रभारी केपी यादव के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दिनांक 10 फरवरी के अपराह्न करीब 2 बजे दिन में उनकी खरीदी गई जमीन पर जबरन डीवीसी के विद्युत संचरण प्रेषण लाइन स्थापित करने के लिए गैर कानूनी ढंग से जमीन में प्रवेश किया और जेसीबी से क्षति पहुंचाया। उस जमीन पर रखे लाखों रुपए के ईंट समेत अन्य सामान गए और मारपीट कर जख्मी भी किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने अपनी सख्ती का दुरुपयोग करते हुए उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कहा कि विरोध करने पर उनके पति तथा अन्य रैयतों को मारकर जख्मी कर दिया और जबरन घसीटकर वाहन पर बैठाया और वहां से अन्य स्थान ले गए।