पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोडरमा धनबाद रेलखंड पर 9 घंटे तक परिचालन बाधित

कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर 9 घंटे तक परिचालन बाधित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रैंडकॉर्ड सेक्शन के भुलीडीह हॉल्ट के निकट बुधवार की रात माओवादियों की ओर से रेल ट्रैक उड़ाए जाने से कोडरमा धनबाद रेलखंड पर करीब 9 घंटे तक परिचालन बाधित रहा।

इससे इस रेलखंड के अपलाइन पर रात के लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन गोमो, धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। वहीं डाउन लाइन पर 13010 देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस रात 12.20 से सुबह 6.50 तक कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही। जबकि अप लाईन की 13009 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस सुबह 3.30 बजे के बजाए 9.50 बजे कोडरमा पहुंची। 12815 पूरी नई दिल्ली नंदनकानन एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची। जबकि 12311 हावड़ा दिल्ली कालका मेल 9 घंटे, 12321 हावड़ा मुंबई मेल 7 घंटे, 18103 टाटा अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 18609 रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11 घंटे, 12307 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस 7 घंटे, 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटा विलंब से कोडरमा पहुंची। 13305 धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। दूसरी ओर गया में चल रहे नन इंटर लॉकिंग कार्य को लेकर पटना से आने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर मेन लाइन के झाझा धनबाद होते हुए चलाई जा रही है।