- Hindi News
- भाजपा में शामिल होना विधायकों की मौकापरस्ती : प्रसाद
भाजपा में शामिल होना विधायकों की मौकापरस्ती : प्रसाद
कोडरमा | झारखंडजन संस्कृति मंच के जिला संयोजक नागेश्वर प्रसाद ने झाविमो के छह विधायकों को भाजपा में शामिल होने की घटना को मौकापरस्ती, अवसरवादी और सिद्धांतवहीन कदम की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरवादी नेताओं को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के कदम से पार्टी क्षेत्र की जनता ठगा अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने इन विधायकों की सदस्यता समाप्त कर पुन: चुनाव कराने की बात कही।