- Hindi News
- कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए 11 गश्ती दल का गठन
कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए 11 गश्ती दल का गठन
कोडरमा | वार्षिकमाध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने को लेकर परीक्षा केंद्रों के लिए 11 गश्ती दल का गठन किया गया है। इसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपंकर सीट, उत्पाद अधीक्षण रामलीला रवानी, श्रम अधीक्षक रामवचन पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा, बीडीओ प्रभाष दत्ता, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सहायक निबंधक चंद्रजीत खलको, जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाईक, बीडीओ रूद्र प्रताप, अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेसिया, अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि परीक्षा केंद्रों पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सुनिल कुमार झा, बीएएचओ पंकज कुमार, कृषि निरीक्षक कृपा नारायण सिन्हा, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, टीवीओ डा. कुमार अनन्त सागर आदि को परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उपायुक्त के.रवि कुमार ने परीक्षा केंद्रों की औचक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय उड़न दस्ता का भी गठन किया है। इसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, लेखा प्रशासन के निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी को शामिल किया है।