पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आइडियल स्कूल में िवद्यार्थियों को दी विदाई

आइडियल स्कूल में िवद्यार्थियों को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | आइडियलप्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस में समारोह आयोजित कर मैट्रिक में शामिल छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. बीएनपी वर्णवाल, पंसस सहदेव जायसवाल, कोडरमा स्काउट गाइड के डीओसी आशुतोष राय मौजूद थे।

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर दसवीं के 58 छात्र-छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक के छात्र सचिन कुमार मनीषा कुमारी को स्कूल के आदर्श छात्र के रूप में प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं निदेशक कन्हाई चंद्र यादव अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर सभी मैट्रिक के छात्रों को शुभकामना संदेश का पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामकिशुन यादव संचालन रंजीत राणा ने किया। मौके पर राजेंद्र राम, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार, तरन्नुम परवीन, आरती कुमारी, महावीर यादव, अशोक यादव, रोहित यादव सहित कई लोग मौजूद थे।