पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति की मौत के बाद बीमा राशि के लिए भटक रही है महिला

पति की मौत के बाद बीमा राशि के लिए भटक रही है महिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सउदीअरब में कार्य के दौरान पति की मौत के बाद चंदवारा थाना क्षेत्र के छोटकी धमराय निवासी मुन्नी देवी बीमा राशि और दूतावास स्तर के हित लाभ के लिए दर-दर भटक रही है। मृत्यु का स्पष्ट प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने से उसे कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार देय लाभ के भुगतान की दिशा में पहल करने की मांग की है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उसके पति ननकू पासी को सऊदी अरब की कंपनी ने पोकलेन ऑपरेटर के रूप में तीन साल की नौकरी पर रखा था। इसकी अवधि 19 दिसंबर 2013 से 5 फरवरी 2016 तक निर्धारित था। अचानक कंपनी ने उसके पति की मौत की सूचना 26 जून 2014 को दी। मृत्यु के ढाई महीने बाद कोलकाता एयरपोर्ट से इसकी लाश लाई गई। शव के गर्द पर बड़े-बड़े गहरे सुराग के निशान थे। इससे प्रतीत होता है कि औद्योगिक दुर्घटना के क्रम में लोहे की छड़ उसके पति के गर्दन में घुस गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सही सूचना तो कंपनी और ही भारतीय दूतावास द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से मौत पर बीमा कंपनी द्वारा दोगुणा राशि देने का प्रावधान है, लेकिन मृत्यु का स्पष्ट प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बीमा राशि का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां तक की अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत औद्योगिक दुर्घटना के देय लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है।