- Hindi News
- महिलाओं के शोषण के खिलाफ दो को विधानसभा घेराव
महिलाओं के शोषण के खिलाफ दो को विधानसभा घेराव
झुमरीतिलैया | अखिलभारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(एपवा) का 22वां स्थापना दिवस साहू भवन में गुरुवार को मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नीलम शाहाबादी ने कहा कि आज देश में महिलाएं मौन हिंसा, घरेलू हिंसा, बलात्कार, छेड़खानी की शिकार हो रही है। वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए सबिता सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, रसोईया को कम मजदूरी देकर सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों को लेकर आगामी दो मार्च को राज्यभर की महिलाएं विधानसभा का घेराव करेंगी। उन्होंने का कि कोडरमा जिले में महिला विधायक महिला एसपी होने के बावजूद दहेज हत्या उत्पीड़न के मामले बढ़े है। उन्होंने कहा कि इन सवालों को लेकर एपवा बड़े आंदोलन करेगी। कार्यक्रम को माले जिला सचिव प्रेमप्रकाश, चरणजीत सिंह, अशोक चौधरी, राजेंद्र मेहता, शंभू पासवान, फूलो देवी, वीणा देवी, पार्वती देवी, गुड़िया देवी, गीता देवी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं पर जुल्म, शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की जरूरत है। मौके पर नगर पर्षद के सभी वार्डों से दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।