- Hindi News
- निर्धारित तिथि के अंदर अनाज उठाव सुनिश्चित करें : डीसी
निर्धारित तिथि के अंदर अनाज उठाव सुनिश्चित करें : डीसी
जिलेमें पीडीएस दुकान के माध्यम से वितरित की जाने वाली अनाज किसी भी हालत में लैप्स नहीं हो। उपायुक्त के. रवि कुमार ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान देते यह निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को हर माह निर्धारित तिथि के अंदर उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त द्वारा अनाज का ढुलाई जीपीएस लगे वाहन से कराए जाने के अलावा केरोसीन के थोक विक्रेताओं को भी वाहनों में जीपीएस लगाने प्रति माह निर्धारित प्वाईट के अलावा सीधे तौर पर पीडीएस दुकान को दी जाने वाली केरोसीन का ब्योरा प्रतिमाह देने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को कार्ड सत्यापन करने के दिए गए अधिकार का अब तक शतप्रतिशत पालन नहीं किए जाने पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी जताई गई। साथ ही 30 सितंबर तक यह कार्य पूरा करने पांच अक्टूबर तक इसकी सूची जिले को देने का अंतिम मौका दिया गया। बैठक में एसडीओ को पीडीएस दुकानों के संबंध में पाई जाने वाली अनियमितता पर 90 दिनों में कार्रवाई सरकारी प्रावधान के अनुसार पूरा करने की बात कही गई। वहीं गोदाम की कमी को लेकर डोमचांच, जयनगर चंदवारा प्रखंड के एमओ को कृषि गोदाम का हस्तांतरण कर अनाज रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रभारी डीएसओ सुदर्शन मुर्मू, सभी प्रखंड के एमओ, एजीएम उपस्थित थे।