पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल चालन क्षमता की हुई जांच

साइकिल चालन क्षमता की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | समाहरणालयस्तर पर चतुर्थवर्गीय पदों पर बहाली को लेकर जारी प्रकिया के तहत मंगलवार को मेरिट सूची के आधार पर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के साइकिल चालन क्षमता की जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। मौके पर जांच के लिए बनाई गई कमेटी में शामिल जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा एसीएमओ डाॅ. आरसी सहाय के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उम्मीदवारों की उम्र की जांच के लिए सीएस एसएन तिवारी की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। जांच के दौरान चार में तीन उम्मीदवार की जांच हो सकी। एक उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।