पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा शिक्षकों की बाइक रैली 20 को

पारा शिक्षकों की बाइक रैली 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | झारखंडराज्य सहयोगी शिक्षा मित्र-पारा शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में पारा शिक्षक की नियुक्ति नियमावली के आधार पर स्थाई रूप से नियुक्त करने, टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों की बहाली करने और प्रशिक्षित पारा शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को कोडरमा से झुमरी तिलैया तक मोटरसाइकिल रैली निकालने और आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन सुरेश प्रसाद यादव ने किया। मौके पर कपिलदेव सिंह, जयकांत तिवारी, बिहारी यादव, बैजनाथ राणा, मनेाज साव, किशोर साव, कैलाश राम, रविकांत तिवारी, भोला साव, पवन सिंह आदि पारा शिक्षक मौजूद थे।