पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीकेज पानी टंकी के उद्घाटन की आजसू ने की निंदा

लीकेज पानी टंकी के उद्घाटन की आजसू ने की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| आजसूकी जिला इकाई की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की चर्चा की गई। बैठक में लीकेज पानी टंकी का स्थानीय विधायक सह मंत्री के द्वारा उद्घाटन किए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर गुमो और बरवाडीह की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी सह मुख्य अतिथि संजय यादव ने कहा कि कोडरमा विधायक की कार्यशैली लोगों को दिग्भ्रमित करने का है। वहीं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव संतोष सहाय ने कहा कि आजसू लगातार जन समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करती रही है। बैठक में दूसरे दलों को छोड़कर कई लोग संतोष वर्मा, नरेश यादव, सीताराम वर्मा, पप्पू वर्मा, सोनू वर्मा, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र यादव, प्रिंस कुमार आदि ने आजसू का दामन थामा। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार वर्मा और संचालन कृष्ण प्रसाद कुशवाहा ने किया।