संतोष बने आजसू के केंद्रीय सचिव
कोडरमा| आजसूके नवनियुक्त केंद्रीय सचिव संतोष सहाय के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आजसू के कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, पप्पू खान वारसी, विनय सिंह, मो. सागर, विजय यादव, बालगोविंद मोदी, अजित वर्णवाल, राजकुमार मेहता, एचडी सिंह, अजय पांडेय, आनंद पांडेय आदि ने फूलमाला पहनाकर सहाय का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सहाय ने कहा कि विशेष राज्य को लेकर जनमत संग्रह करते हुए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। मौके पर संजय यादव ने कहा कि सहाय के केंद्रीय सचिव बनाए जाने से कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।