19 से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक
कोडरमा| अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बैठक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19-20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहने और 19 सितंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोवर्धन यादव ने की। मालूम हो कि छठे वेतनमान के तहत केंद्र के अनुरूप संशोधित अपग्रेडेड वेतन मान में फिटमेंट टेबुल लागू करने का प्रस्ताव स्थगित किए जाने से शिक्षकों में निराशा है। मौके पर महासचिव सुदीप सहाय, अश्विनी सिन्हा, उदय सिंह, मनोज चौरसिया, अश्विनी तिवारी, गांधी प्रसाद, उपेंद्र वर्मा, रामचंद्र ठाकुर, विवेक रंजन, उमेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।