अवैध शराब की बिक्री पर रोक की मांग
कोडरमा| जयनगरप्रखंड के पहाड़पुर गांव के चौक पर खुलेआम अवैध देशी शराब की बिक्री की जाती है। इससे आम लोगों को वहां से गुजरना भी काफी मुश्किल हो गया है। गांव के ग्रामीण अनिल पंडित, संजय पंडित, अर्जुन पंडित, नुनेश्वर यादव, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र पंडित, सुरेंद्र यादव, अरूण यादव, दिलीप सिंह, विनोद पंडित ने आरोप लगाया कि चौक पर शराबियों का जमावड़ा हर दिन लगता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसपर रोक लगाने की मांग की है।