पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ितों के लिए धन संग्रह का निर्णय

पीड़ितों के लिए धन संग्रह का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| भाजपाऔर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक पुराना सीडी स्कूल भवन परिसर में जिलाध्यक्ष प्रकाश राम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जम्मू-कश्मीर पर आई प्राकृतिक आपदा पर चर्चा करते हुए आगामी 18-19 सितंबर को भिक्षाटन कर धन संग्रह करने का निर्णय लिया गया। संग्रहित राशि भाजपा प्रदेश कार्यालय को भेजने का प्रस्ताव लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने किया। मौके पर रमेश हर्षधर, वसीम खान, सतीश कुमार, अजय पांडेय, सुभाष मोदी, विजय राम, अजय झा, ललन प्रसाद, कमल शर्मा, सुनीति सेठ, किशोर भाटिया, ज्योति पहाड़ी आदि मौजूद थे।