पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को भगाने के मामले में युवक गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने के मामले में युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | शादीके नियत से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भागने के एक मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। जानकारी अनुसार नौ दिसंबर की रात चंदवारा के मदनगुंडी गांव निवासी विकास यादव गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया था। घटना को लेकर लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाते हुए गुरुवार को युवक को नाबालिग के साथ बांझेडीह रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।