- Hindi News
- कुहासे के कारण विलंब से कोडरमा पहुंच रही हैं ट्रेनें
कुहासे के कारण विलंब से कोडरमा पहुंच रही हैं ट्रेनें
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
घनेकुहासे को लेकर दिल्ली-मुंबई जम्मू से खुलने वाली ट्रेनों का विलंब से कोडरमा पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी मुंबई-हावड़ा मेल देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस 7-12 घंटे विलंब से कोडरमा स्टेशन पहुंची। इससे जहां ग्रामीण इलाकों से आए यात्री काफी परेशान रहे। वहीं ट्रेन के घंटों इंतजार ने उन्हें रातभर सोने नहीं दिया। रात में पहुंचने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें सुबह पहुंची। इसमें देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस रात 11 बजे के बजाए सुबह 9 बजे कोडरमा पहुंची। वहीं लुधियाना-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस रात 2.30 बजे के बजाए सुबह 11 बजे, दिल्ली-कोलकाता राजधानी, दिल्ली-सियालदह राजधानी दिल्ली-भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस अजमेर सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3-5 घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची। बताते चले की उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति सीमा पर ब्रेक लगाई गई है।