पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान बेअसर, सड़क पर कूड़े का ढेर

अभियान बेअसर, सड़क पर कूड़े का ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

स्वच्छभारत स्वस्थ भारत के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान कोडरमा में बेअसर साबित हो रहा है। कुछ दिनों तक चले अभियान के बाद एक बार फिर शहर की स्थिति ढाक के तीन पात वाली हो चुकी है। शहर के हर चौक-चौराहे, गली-मुहल्ले स्टेशन परिसर में जिला प्रशासन रेल प्रशासन के स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुल रही है। शुरुआती दिनों में स्वच्छता अभियान को लेकर जिला प्रशासन रेल प्रशासन जहां काफी मजबूती से अभियान के प्रति रुचि दिखाई, पर धीरे-धीरे अब इसमें शिथिलता पड़ने लगी है।

वर्तमान में शहर की यह स्थिति बन गई है कि मुख्य सड़कों के अलावा कई ऐसे इलाके है जहां साफ-सफाई तो दूर नालियों से निकाले गए कचरे का भी उठाव नहीं हो सका है। वहीं शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था होती ही नहीं है। वहां के स्थानीय लोग कूड़ादान होने के बावजूद जागरूकता के अभाव में कचरा को यत्र-तत्र फेंक देते है।

नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों में एक आकलन के मुताबिक प्रतिदिन 15 टन कूड़ा उठाकर शहर के बाईपास रोड के किनारे जमा करता है, जो कि पर्यावरण के ख्याल से सही नहीं है। जबकि पिछले पांच सालों से नगर पर्षद क्षेत्र के तिलैया बस्ती में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर विकास विभाग की ओर से 7 करोड़ रुपए दिए गए है, लेकिन अब तक उस पर काम नहीं हो पाया है।

रेलवे स्टेशन परिसर में जमा कूड़े का ढेर।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय गेट के बाहर कचरे से भरा कूड़ादान।

रांची-पटना मुख्य मार्ग के पुरना बस स्टैंड के समीप जमा कचरा।