पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली के बाद भी खाली पड़े हैं अनुसेवकों के पद

चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली के बाद भी खाली पड़े हैं अनुसेवकों के पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यरत अनुसेवक हैं प्रतिनियुक्ति पर

प्रखंडअंचल कार्यालय में पदस्थापित चतुर्थवर्गीय कर्मी काफी समय से जिला स्तर के विभिन्न विभागों में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इस कारण से प्रखंड अंचल कार्यालयों में अनुसेवकों की कमी बनी हुई है। इससे वहां का कार्य प्रभावित होता रहा है। इसमें कई कर्मी पैरवी के बल पर भी अपनी प्रतिनियुक्ति अकारण जिला स्तर पर करा रखी है।

भास्कर न्यूज | कोडरमा

जिलास्तर पर हाल ही में चतुर्थवर्गीय पदों पर की गई नियुक्ति के बाद भी प्रखंड अंचल कार्यालयों में अनुसेवक के पद रिक्त पड़े हुए है। इसका प्रमुख कारण चतुर्थ वर्ग पर नियुक्त कर्मचारियों में कुछ की पदस्थापन प्रखंड कार्यालयों में करने के बाद पुन: उनकी प्रतिनियुक्ति जिला स्तर के कार्यालयों में कर दी गई है। साथ ही इन प्रतिनियुक्ति कर्मियों से अनुसेवक के बजाए कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य लिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर हाल में ही नियुक्त लगभग 39 अनुसेवक में नौ की नियुक्ति जिला स्तर पर की गई थी। बाकी की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में हुई है। जिला स्तर पर नियुक्ति अनुसेवकों का पदस्थापन कोडरमा के अलावा मरकच्चो अंचल सहित अन्य विभागों में की गई थी। मगर इन कर्मियों के पदस्थापन के बाद ही फिर से दूसरे विभाग में प्रतिनियुक्ति कर दी गई। जहां इनसे अनुसेवक के बजाए कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में सेवा ली जा रही है। जिन जगहों पर ऐसे कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उनमें गोपनीय शाखा के अलावा भू-अर्जन, राजस्व विभाग नजारत आदि विभाग शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले के कई विभागों में लंबे समय से कंप्यूटर ऑपरेटर के कई पद खाली पड़े है।

12पद पड़े हैं रिक्त

जिलाप्रखंड कार्यालयों में अभी भी चतुर्थ वर्ग के कुल 12 पद रिक्त पड़े है। इसमें चार उपभोक्ता फोरम के अलावा जिले के प्रखंड अंचल कार्यालयों में रिक्त पड़े है। फिलहाल चतुर्थ वर्ग के पद पर हुई नियुक्ति से खाली पड़े पदों की भरपाई की जा सकती है। मगर अनुसेवक के पद पर बहाल कुछ कर्मियों द्वारा अनुसेवक के बजाए कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर दी जा रही सेवा को छोड़कर वहां जाना पसंद नहीं किया जा रहा

क्याकहते हैं पदाधिकारी : इससंबंध में जिला स्थापना शाखा के वरीय पदाधिकारी सह एसी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर सहित कुछ विभागों में कंम्प्यूटर ऑपरेटर के खाली