- Hindi News
- रैयतों की क्षतिपूर्ति भुगतान मामले को लेकर बैठक आज
रैयतों की क्षतिपूर्ति भुगतान मामले को लेकर बैठक आज
केटीपीएसबांझेडीह(डीवीसी) परिसर में जयनगर, चंदवारा अंचल अंतर्गत ली जाने वाली गैरमजरुआ भूमि को लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक बैठक आहूत की गई। अपर समाहर्ता अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पत्रांक 334 दिनांक 14 मई 2009 में दिए गए निर्देश के आलोक में निर्माणाधीन केटीपीएस के अधियाचित गैरमजरुआ सरकारी भूमि पर 30 वर्षों से अधिक अवधि तक के दखल कार रैयतों से संबंधित मामलों की जांच निष्पादन के लिए गठित चार सदस्यीय समिति की बैठक सुनिश्चित की गई है। इसमें संबंधित मौजा अंतर्गत अधियाचित गैरमजरुआ खास भूमि के रैयतों को क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए दावे के पक्ष में साक्ष्य के साथ समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पंजी टू, राजस्व कागजात संबंधित हल्का कर्मचारी को भी बैठक में साथ लाने का निर्देश दिया गया।