पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ सुदूरवर्ती शहरी बूथों पर 50 प्रतिशत से कम वोट

नौ सुदूरवर्ती शहरी बूथों पर 50 प्रतिशत से कम वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताजागरूकता को लेकर प्रशासन ने कई कार्यक्रम आयोजित किए, कुछ इलाकों में इसका असर भी हुआ। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नौ सुदूरवर्ती शहरी बूथों पर मतदान का 50 प्रतिशत से कम सतगांवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भखरा के बूथ संख्या 8 में सबसे कम 38.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 609 वोटर में 236 मत पड़े। मध्य विद्यालय मीरगंज पूर्वी के बूथ संख्या 3 में 45.58 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 882 वोटर में 402 मत पड़े। मध्य विद्यालय मरचोई पूर्वी के बूथ संख्या 29 में 48.19 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1135 वोटर में 547 मत पड़े। मध्य विद्यालय मरचोई पश्चिमी के बूथ संख्या 30 में 43.29 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1543 वोटर में 668 मत पड़े। मध्य विद्यालय खुंटा के बूथ संख्या 39 में 40.02 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1092 वोटर में 437 मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाजेडीह के बूथ संख्या 41 में 49.31 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1089 वोटर में 537 मत पड़े। वहीं झुमरी तिलैया नगर पर्षद क्षेत्र के उर्दू प्राथमिक विद्यालय भादोडीह उत्तरी के बूथ संख्या 86 में 49.84 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1236 वोटर में 616 मत पड़े डोमचांच प्रखंड के मध्य विद्यालय मसनोडीह उत्तरी के बूथ संख्या 226 में 49.21 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 632 वोटर में 311 मत पड़े और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के बूथ संख्या 254 में 44.52 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1487 वोटर में 662 मत पड़े।