- Hindi News
- परियोजना स्कूल मंे जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 20 को
परियोजना स्कूल मंे जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 20 को
जिलामुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 20 दिसंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी हाई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के पूर्व 17 दिसंबर को सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोडरमा प्रखंड में प्रदर्शनी का आयोजन उच्च विद्यालय कोडरमा, डोमचांच में सीएम उच्च विद्यालय, चंदवारा में प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवारा, सतगांवा में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह, जयनगर में प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो में सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में इसका आयोजन किया जाएगा।
डीईओ ने बताया कि प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को भाग लेना अनिवार्य बनाया गया है। प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर जिला स्तर से सभी विद्यालयों के एसएमडीसी खाते में पांच हजार रुपए हस्तांतरित किए जा रहे है। इस राशि को इन विद्यालयों द्वारा प्रखंड स्तरीय समारोह के आयोजन के अलावा चयनित प्रतिभागी जो जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे उनके यात्रा मद में व्यय करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालयों से 10 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रति विद्यालय से तीन-तीन छात्र-छात्राएं चयनित किए जाएंगे, जो जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।