- Hindi News
- राष्ट्र समाज की सेवा के प्रति समर्पित रहें युवा : उप निदेशक
राष्ट्र समाज की सेवा के प्रति समर्पित रहें युवा : उप निदेशक
राष्ट्रसमाज के प्रति युवाओं को समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य टिका है।
यह बातें नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक विमल पैट्रिक शाह ने कही। शाह नेहरू युवा केंद्र के नव चयनित एनवाईसी का सात दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी एनवाईसी से परिचय प्राप्त कर नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्यों को बताया। होटल आकाशदीप में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
विशिष्ट अतिथि झारखंड सेवा मंडल के सचिव सुबोध ओझा डालसा के सदस्य प्रीति सिन्हा ने एनवाईसी को अपने दायित्वों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसीटी सुजन ठाकुर ने बताया कि हजारीबाग, कोडरमा चतरा जिले के ५४ एनवाईसी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिन्हें नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ताकि वे अपने-अपने प्रखंड में युवा क्लबों के सदस्यों को जागरूक कर सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों से अवगत कराएं और ग्रामीण जनता को लाभान्वित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र भ्रमण भी कराया जाएगा। इस मौके पर साधनसेवी मो. तौफीक, स्निग्धा गुप्ता सहित कई एनवाईसी मौजूद थे।