आजसू महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क
आजसू महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क
कोडरमा | आजसूमहिला मोर्चा के जिला प्रभारी रजनी बाला के नेतृत्व में झुमरी पंचायत के डोईयांडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर ग्रामीणों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। बाद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्मला विश्वकर्मा संचालन सुंदरी देवी ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आजसू पार्टी के कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष सहाय, राजेश यादव मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्तमान विधायक से न्याय का उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन ही एक स्थायी समाधान है। मौके पर दर्जनों महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में छात्र नेता श्रीकांत यादव, तारा देवी, मुन्नी देवी, उमेश रविदास, महेंद्र यादव, बंधन साव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।