- Hindi News
- घरेलू हिंसा के खिलाफ एकजुट हों महिलाएं : मंत्री
घरेलू हिंसा के खिलाफ एकजुट हों महिलाएं : मंत्री
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री अन्य सदस्य।
भास्कर न्यूज . झुमरीतिलैया
इनर व्हील ऑफ कोडरमा की ओर से शनिवार को रोटरी सभागार में डिस्ट्रिक्ट रैली (संकल्प) का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मंडलाध्यक्ष पूनम प्रकाश मंडला उपाध्यक्ष अरुणा तनेजा ने किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इनर व्हील की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंत्री ने कहा कि घरेलू हिंसा खास कर महिलाओं के प्रति हो रहे जुर्म के खिलाफ एकजुट होकर लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। मंडलाध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजन से एक दूसरे के विचारों का अदान-प्रदान होता है। कार्यक्रम को अरुणा तनेजा, श्वेता सिन्हा, सरिता प्रसाद, शीला रंजन, शर्मिष्ठा दत्ता, किरण प्रकाश, गीता अग्रवाल, ज्योति पुजारा, माला दारूका ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंकी खेतान ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम के परियोजना निदेशक सरिता विजय मुक्ता बरहपुरिया ने संयुक्त रूप से किया।
मोनोएक्ट के तहत दिया गया बेटी बचाओ का संदेश : कार्यक्रमके दौरान बेटी बचाओ मोनो एक्ट के तहत दर्शाया गया। जिसमें आरती भदानी, दीपाली भदानी, वीणा भदानी, कविता दारूका, आशा गुप्ता मिलन वैश्यख्यिार ने सफल मंचन कर उत्पीड़न, यौन शोषण, कन्या भ्रूण हत्या, अशिक्षा, दहेज प्रथा भेदभाव पर जोरदार चोट किया। जिसपर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। वहीं इ-बुलेटिन उत्सर्जन पत्रिका का विमोचन मंडलाध्यक्ष पूनम प्रकाश ने किया। पत्रिका की संपादक शीला रंजन थी।
कईखेल प्रतियोगिताएं आयोजित: कार्यक्रमके मौके पर सचिव रितु सेठ के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के गेम आयोजित किए गए। जिसमें हॉजी, लंबी गेम, थाल सजाओं जैसे गेम शामिल थे। इसके अलावा इनर व्हील की थीम उजाले की राह पर पोस्टर चिपकाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।