पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगदारी का पैसे लेने आए तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

रंगदारी का पैसे लेने आए तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानांतर्गत कोलगरमा गांव के पास पुल के निर्माण में लगी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से दस लाख की रंगदारी की मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित गाेगा गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों में दिबौर निवासी रूपेश राजवंशी के अलावा बगड़ों निवासी हेमंत देवी पथलडीहा निवासी द्वारिका साव शामिल है। रंगदारी के रूप में संवेदक की ओर से दी जाने वाली रकम को लेकर रूपेश राजवंशी नामक शुक्रवार को तिलैया स्थित रेलवे स्टेशन आया था। जहां पहले से घात लगाए पुलिस ने उक्त अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद कुख्यात गोगा गिरोह के सदस्य बताए गए है। रूपेश इसके पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में पुष्टि नहीं की है।