पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संरचना विहीन हैं अधिकांश ग्रामीण कॉलेज : साह

संरचना विहीन हैं अधिकांश ग्रामीण कॉलेज : साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा . अभाविपकी ओर से 24 सितंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कोडरमा पहुंचे प्रदेश मंत्री राजेश साह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य के महाविद्यालय विश्वविद्यालय में पढ़ाई और शोधकार्य पूर्णत: उपेक्षित है। अधिकांश ग्रामीण महाविद्यालय शिक्षक विहीन आधारभूत संरचनाओं की कमी से जूझ रहे है। इस दिशा में तो सरकार और ही विश्वविद्यालय गंभीर है। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से विधानसभा घेराव के दौरान राज्य सरकार को शैक्षणिक गतिविधियां बहाल करने सहित अन्य मांगों की ओर ध्यान दिलाया जाएगा। मौके पर प्रचारक रवि, राजेंद्र मिष्टकार, सुनिल रजक, संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद, लखन सिंह, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार, अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।