शांति समिति की बैठक, उपस्थिति कम
कोडरमा . दुर्गापूजाबकरीद पर्व को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में काफी कम उपस्थिति रही। इस कारण बैठक की मात्र औपचारिकता ही पूरी की जा सकी। बैठक में लोगों के नहीं आने का कारण उनके द्वारा पूर्व में हुई इस प्रकार के बैठकों में उनके द्वारा रखे गए सुझावों पर अमल नहीं किया जाना बताया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से एसडीओ लियाकत अली, एएसपी नौशाद आलम के अलावा कुछ विभागों के पदाधिकारी थाना प्रभारी मौजूद थे। वही समाज के प्रबुद्धजनों के अलावा राजनीतिक पार्टी के कांग्रेस नेता तुलसी मोदी मुखिया महेश यादव के अलावा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ही उपस्थित थे। बाद में नगर पर्षद के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, उपाध्यक्ष अनवारूल हक पहुंचे।