पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन संस्थान बना वज्रगृह मतगणना केंद्र

खनन संस्थान बना वज्रगृह मतगणना केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय स्थित खनन संस्थान को वज्रगृह मतगणना केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को चुनाव खत्म होने के बाद ईवीएम को वज्रगृह में रखा जाएगा। 23 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। वज्रगृह की सुरक्षा की जिम्मेवारी पारा मिलिट्री को दी गई है। जिसके द्वारा अगले 13 दिनों तक ईवीएम की रखवाली की जाएगी। वज्रगृह की सुरक्षा को लेकर इसकी बेरिकेडिंग भी की गई है। जिस कमरे में ईवीएम रखने की व्यवस्था की गई है। उसके सभी खिड़की को सील कर दिया गया है। इन कमरों में सीरियल नंबर के आधा पर ईवीएम के रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वहां फर्श पर नंबर अंकित की गई है। इसके अलावा मतगणना को लेकर वहां बनाए गए काउंटिंग हॉल में भी चारों तरफ से इसकी घेराबंदी की गई है। साथ ही हॉल के अंदर भी जाली लगाए गए है। मतगणना को लेकर कुल 14 टेबल लगाए जाने की बात कही गई है। पूर्व की भांति इस बार भी ईवीएम जमा करने का कार्य देर रात चलने की संभावना जताई गई है। खनन संस्थान में सिर्फ कोडरमा विधान सभा के इवीएम की जमा किए जाएगे। जबकि जिले में पड़ने वाले बरकट्ठा बहरी विधान सभा के बूथों के इवीएम हजारीबाग में जमा कराए जाएंगे।