- Hindi News
- सुरक्षा चाक चौबंद, 483 बूथों पर मतदान आज
सुरक्षा चाक-चौबंद, 483 बूथों पर मतदान आज
जिलेके कोडरमा विधानसभा सहित बरकट्ठा विधानसभा के जयनगर बरही विधानसभा के चंदवारा प्रखंड में मतदान के लिए कर्मियों को सोमवार को ईवीएम अन्य मतदान सामग्रियों के साथ बूथों पर रवाना किया गया। मौके पर उपायुक्त के. रवि कुमार, एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी लियाकत अली ने मतदान कर्मियों को क्लस्टर के लिए रवाना किया। कोडरमा जिले में पड़ने वाले 483 मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। मतदानकर्मियों को बूथों पर भेजे जाने की व्यवस्था तीन स्तर पर की गई थी। खनन संस्थान कोडरमा में मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री, वाहन सहित पोलिंग ग्रुप आवंटित की गई। वहीं समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम कोषांग से ईवीएम उपलब्ध कराया गया। मतदान केंद्रों पर कर्मियों की रवानगी को लेकर दिनभर समाहरणालय खनन संस्थान में काफी भीड़भाड़ रही।