चांदेडीह 1-0 से जीता
{रोमांचक मुकाबले में संग्रामडीह को मैच में मिली हार
मरकच्चो | नवजागृतिक्लब के तत्वावधान में प्रखंड के जामू पंचायत अंतर्गत कोसडीहरा में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच महुंगाय कुंडीधनवार के बीच खेला गया। इसमें महुंगाय की टीम ने 56 रन से कुंडीधनवार की टीम को शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महुंगाय की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी कुंडीधनवार की टीम ने 14 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकी। मैच का उद्घाटन जामू पंचायत के पंसस मंजू देवी ने फीता काट कर किया। अंपायर की भूमिका उमेश रंजीत कुमार ने निभाई। मौके पर संतोष यादव, सुजीत कुमार, द्वारिका कुमार, नकुल कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।
महुंगाय की टीम ने कुंडी धनवार को 56 रन से हराया
भास्कर न्यूज | कोडरमा
वीरक्लब पिपराडीह की ओर से कराए जा रहे नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच चांडेडीह एसबी क्लब संग्रामडीह के बीच हुआ। इसमें चांदेडीह की टीम ने एसबी क्लब संग्रामडीह को 1-0 के अंतर से हराया। रेफरी प्रकाश प्रसाद, मनोज यादव रंजन यादव थे। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल मित्रता के संदेश देता है और प्रतिभा काे निखारने का एक सशक्त माध्यम है। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष सहाय, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, उप मुखिया परमेश्वर यादव, वीर क्लब कमेटी के अध्यक्ष भीम राज, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बुलाकी यादव, बढ़न यादव, चोलो यादव, सोनी कुमार, लक्ष्मण यादव, अजय मोदी, संजय कुमार, सहदेव यादव, प्रसादी यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।