- Hindi News
- धनबाद से कोडरमा तक चलेगी ईएमयू पैसेंजर ट्रेन
धनबाद से कोडरमा तक चलेगी ईएमयू पैसेंजर ट्रेन
झुमरी तिलैया | नक्सलियोंद्वारा मनाए जा रहे शहादत सप्ताह को लेकर रेल प्रशासन ने 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के रद्द करने पर राजनीतिक दलों के विरोध को देखते हुए इसे चलाने का निर्णय हुआ है। शनिवार रात मंडल रेल अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को धनबाद से कोडरमा तक चलाने पर सहमति बनी। यह जानकारी वरीय परिचालन प्रबंधक वेदप्रकाश ने दी।