तेलोडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया
तेलोडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया
कोडरमा | मरकच्चोप्रखंड के ग्राम पंचायत तेलोडीह में निर्मल भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव मुखिया मनींद्र राम कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य रहने का एक मात्र उपाय स्वच्छता को अपनाना है। अभियान गांवों के दर्जनों सड़कों की सफाई करके की गई। मौके पर उप मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, वार्ड सदस्य माहेश्वरी प्रसाद कुशवाहा, कलावती देवी, विनोद रविदास, सुनीता देवी, सदानंद, नंदकिशोर शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।