पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श स्कूल में नवरात्र उत्सव का आयोजन

आदर्श स्कूल में नवरात्र उत्सव का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | आदर्शप्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ में सोमवार को नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य पुनीत यादव ने किया। सर्वप्रथम नेहा कुमारी ने मेरी मां पता रखियों सदा गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लक्ष्मी शरण, चमकला चंद्र, निर्मला कुमारी आदि ने तूने मुझे बुलाया शेरावाली की बोल पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर प्राचार्य ने नवरात्र की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी को दुर्गा पूजा बकरीद की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हरमोनियम पर मुकेश राणा, तबला पर रजनीश कुमार झा ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार राणा ने किया। मौके पर रंजीत कुमार, उप प्राचार्य अर्जुन चंद्र यादव, रवींद्र कुमार रवि, गोपाल यादव, महेंद्र कुमार पांडेय, महेश सिंह सहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।