पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिथीन आैर गुटखा के प्रयोग पर रहेगी पाबंदी

पॉलिथीन आैर गुटखा के प्रयोग पर रहेगी पाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाहरणालय में चलाए गए सफाई अभियान में शामिल उपायुक्त अन्य।

भास्कर न्यूज | कोडरमा

देशस्तर पर संचालित हो रहे संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को उपायुक्त के. रवि कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पूरे परिसर में जहां-तहां पड़े कूड़े गंदगी वहां से हटाया गया। सफाई अभियान में डीडीसी अभय कुमार, एसी अरविंद कुमार मिश्रा, स्थापना उप समाहर्ता शारदा नंद देव, निदेशक किरण बाला, कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा के अलावा कई अन्य पदाधिकारी कर्मी समाहरणालय शामिल थे। मौके पर उपायुक्त कुमार ने बताया कि जिले में पॉलिथीन गुटखा के बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा रही है। रोक के बाद इसकी बिक्री करने इसके प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। उसने बताया कि इसकी जानकारी आमजनों तक देने को लेकर जन संपर्क विभाग को लाउडस्पीकर के जरिए इसका प्रचार कराने का निर्देश दिया गया है।